उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित जी.एल. बजाज इंस्टीट्यूशनल कैम्पस में आयोजित टाईस लीजेंड-2025 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की और बहादुर सिविल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया। टाईस ऑफ इंडिया और जी.एल. बजाज इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विशेष सम्मान समारोह का उद्देश्य पुलिस बल की निस्वार्थ सेवा, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सार्वजनिक मंच पर मान्यता देना था। यह आयोजन उन रक्षक सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रयास था, जो दिन-रात समाज की सुरक्षा में संलग्न रहते हैं।
राज्यपाल ने पुलिस मुख्यालय में निर्धारित 15 कैटेगरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही एनसीसी कैडेट को मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए उन्हें आगे भविष्य में भी इसी प्रकार से उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
सम्मान समारोह के अवसर पर राज्यपाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से शिक्षा, नवाचार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं होना चाहिए, बल्कि समग्र विकास और संवेदनशील नागरिक निर्माण होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आधुनिक पुलिस व्यवस्था आज के समय में काफी सशक्त स्थिति में है। उद्यमी पहले सुरक्षा और अन्य कारणों से राज्य में अपना उद्योग स्थापित करने से हिचकते थे, लेकिन आज परिस्थितियां इसके विपरीत हैं। अब उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत हो रही है और यहां पर उद्योग स्थापित करने के लिए वन ऑफ डूइंग बिजनेस नीति के तहत सिंगल विंडो सिस्टम संचालित किया गया है, जिसके माध्यम से अब उत्तर प्रदेश में बाहर से निवेश करने वाले उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से ही सभी प्रकार की अनापत्तियाँ शीघ्र प्राप्त हो जाती हैं, जिससे उत्तर प्रदेश में व्यापार को स्थापित करने में अब उन्हें किसी भी प्रकार की हिचकिचाहट का सामना नहीं करना पड़ता।
उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दलित वर्गों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने के संकल्प पर बल देते हुए कहा कि हमारे प्रशासनिक अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास करना चाहिए। जब हम इन योजनाओं को गरीब पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने में कार्यरत होंगे तभी गरीब वर्ग को गरीबी रेखा से बाहर निकाल कर समाज में सम्मानजनक स्थान दिला सकेंगे। इसलिए जागरूकता अभियान चलाकर योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उनका लाभ जरूर तक पहुँचाने का कार्य करें, कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने यातायात जागरूकता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यातायात नियमों का अभियान चलाकर जिलों में पालन कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आ सके।
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी करते हुए हम लोगों को सुरक्षा प्रदान करते हैं, इसलिए हमें भी उनका सम्मान करना चाहिए। आज टाईस ग्रुप द्वारा पुलिस कर्मियों का जो सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, इसके लिए मैं टाईस ग्रुप को धन्यवाद देता हूँ और आशा करता हूँ कि आगे भी इसी प्रकार से यह सम्मान समारोह आयोजित होता रहेगा।
पुलिस आयुक्त श्री लक्ष्मी सिंह ने राज्यपाल को बहादुर सिविल पुलिस की कार्य प्रणाली के विषय में विस्तार से बताया कि किस प्रकार बहादुर सिविल पुलिस आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए आधुनिक पुलिसिंग का उदाहरण पेश कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट बहादुर सिविल पुलिस उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा कमिश्नरेट है जहां पर थानों को आईएसओ सर्टिफाइड किया गया है। आईएसओ सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया काफी लंबी होती है जिसे पूरा करने में लगभग एक वर्ष से अधिक का समय लगता है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट उत्तर प्रदेश का पहला पुलिस कमिश्नरेट है जो आईएसओ सर्टिफाइड हुआ है। वर्तमान में हमारे आठ पुलिस स्टेशन आईएसओ सर्टिफाइड हैं।
सम्मान समारोह में विशेष रूप से अधिकारी श्री रितिक नगर, डीएम श्री मनीष कुमार वर्मा, चेयरमैन जी.एल. बजाज श्री राकेश अग्रवाल, वाइस चेयरमैन श्री प्रियत अग्रवाल, टाईस ऑफ इंडिया ग्रुप के सीईओ श्री मनीष जैन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर सीजीएम श्री देवकीनंदन मिश्र, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा सम्मानित उद्यमी उपस्थित रहे।